वाराणसी
जन कल्याण परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधन में होली मिलन व कवि सम्मेलन अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट राम कटोरा के सभागार में मनाया गया , जिसकी अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पाण्डेय ने किया ।
इस अवसर पर शहर के जाने- मानें कवि शायर उपस्थित होकर सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी
अध्यक्षता कर रहे गंगा सहाय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है लोग गले मिलकर एक दूसरों में खुशियां बांटते हैं , पर्व कोई भी हो हमें मिलकर रहने का संदेश देते हैं ।
इस अवसर पर निम्नलिखित रचनाकारों ने काव्य पाठ किया सर्व श्री दीपक दबंग , प्रदीप कुमार , गणेश सिंह प्रहरी , डा० प्रताप शंकर दूबे , रामजतन पाल सज्जन , डा० आलोक मिश्रा , भुलक्कड़ बनारसी , जितेन्द्र श्रीवास्तव टोपी, सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध राकेश दूबे , आनन्द कृष्ण मासूम , अमित मिश्रा ,विजय चन्द्र त्रिपाठी , डा० सुशील पांडेय , इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, परमहंस तिवारी परम, चिंतित बनारसी , कवियत्री पूनम गुप्ता, ने काव्य पाठ कर खूब वाहवाही बटोरी व राजेश कुमार मिश्रा नेहरू पाण्डेय , आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस पी श्रीवास्तव ने किया ।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438