सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा तहसील में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मंत्री अनिल राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय प्रक्रिया में अधिवक्ताओं की मुख्य भूमिका रहती है। मंत्री अनिल राजभर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की तरह ही अधिवक्ता समाज न्याय प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से गरीबों और जरूरतमंदों को सुलभ न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की।
इसी के साथ मंत्री अनिल राजभर ने तहसील के विकास का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था, चैंबर और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार और प्रशासन स्तर पर हर संभव प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन मे राजभर ने राजनीतिक मुद्दों पर भी बात की।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने परिवारवाद को नकार कर विकासवाद को चुना है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है और तहसील स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वे व्यक्तिगत रूप से गंभीर रहेंगे।
समारोह के दौरान चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, महामंत्री के साथ अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 46
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today : 70
Total views : 73529