बलिया 28 फरवरी 2026 को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती मनियर पिलुई निवासी शंकर गोंड की पुत्री नेहा गोंड की प्रसव के दौरान उपचार में लापरवाही तथा अस्पताल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। महिला चिकित्सक के समय पर मौजूद न होने के कारण मरीज को सही समय पर ईलाज न होेने पर नेहा गोंड की मृत्यु हो गयी। इस घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे मानसिक आघात में है। इस दौरान नेहा गोंड के भाई विशाल गोंड व उनके पिता शंकर गोंड ने कहा कि प्रसव पीड़ा से नेहा गोंड तीन घंटे तक छटपटाती रही।
उस दौरान जिला महिला चिकित्सालय में यदि समय रहते महिला चिकित्सक उपलब्ध रहीं होती तो नेहा गोंड की जान बचायी जा सकती थी। इस लापरवाही प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने कठोर सजा देने की मांग को लेकर 6 मार्च 2026 को बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामाश्रय वर्मा को सौंपा गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से शंकर गोंड, विशाल गोंड, अरविन्द गोंडवाना, मनोज शाह, सुरेश शाह, संजय गोंड, राहुल गोंड, धीरज वर्मा, जयपाल गोंड, नीरज गोंड, रविन्द्र सिंह, हिमांशु गोंड, निशान्त सिंह, तेजप्रताप वर्मा, विनय वर्मा, अच्छेलाल, अरविंद राज, आकाश, राजन सिंह, कारण गोंड, विनोद वर्मा, लक्ष्मण गोंड, रामचंद्र गोंड, जय प्रकाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529