आजमगढ़।
होली पर्व एवं पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज नगर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील इलाकों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
*इन प्रमुख मार्गों से गुजरा फ्लैग मार्च*
कोतवाली → महिला अस्पताल → बेस्ली → चौक → चकिया → पहाड़पुर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्र
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और धार्मिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया। आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष निर्देश*
सभी थाना प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस व पीएसी बल की तैनाती
बाजारों व प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
*फ्लैग मार्च में शामिल रहे अधिकारी*
एएसपी नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, महिला पुलिस बल, कोतवाली पुलिस व PAC के जवानों की सक्रिय भागीदारी रही।
*पुलिस की आमजन से अपील*
• आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें
• किसी पर जबरन रंग न डालें
• धार्मिक स्थलों की गरिमा का सम्मान करें
• ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नियमानुसार करें
*सख्त चेतावनी*
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 22
Users This Year : 24711
Total Users : 37304
Views Today : 92
Total views : 73423