वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़:-
शंकराचार्य जी के गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से रोक लगने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि धर्म,सत्य, भगवान शंकराचार्य और सौ करोड़ सनातनियों की जीत हुई हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक परन्तु सरकार के षड्यंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पूज्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की संभावित गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला न्याय और सत्य की जीत का प्रतीक है।
अदालत ने संविधान और विधि के अनुरूप निष्पक्ष निर्णय देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है। मोदी–योगी सरकार सुनियोजित साजिश के तहत पूज्य शंकराचार्य जी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भगवान शंकराचार्य जी का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। शंकराचार्य भगवान के स्वरूप हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कदापि स्वीकार्य नहीं है।
जिस प्रकार दुर्भावना और द्वेष की भावना से पूज्य शंकराचार्य जी को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा था, उस पर न्यायालय की यह रोक करारा जवाब है। सत्य को दबाने की हर कोशिश अंततः विफल होती है — सत्यमेव जयते।

हम काशीवासी और कांग्रेसजन पूज्य शंकराचार्य जी के साथ डटकर खड़े हैं। उनका अपमान हम सब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को यह याद रखना चाहिए कि उसकी तानाशाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।
जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका माकूल जवाब दिया जाएगा संतों और धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुँचाना भारतीय संस्कृति और हमारी महान आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है।
काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है, जहाँ संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है। ऐसी पावन परंपरा को ठेस पहुँचाने का कोई भी प्रयास निंदनीय है।
कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखी हमारे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में हमारे जिला / महानगर अध्यक्ष द्वारा प्रदेशव्यापी प्रदेश मुख्यालय पर हुआ था। संत समाज और पूज्य शंकराचार्य जी की गरिमा की रक्षा के लिए हम कांग्रेसजन पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और संत समाज के सम्मान पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
हम माननीय न्यायालय के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि आगे भी सत्य और संविधान की इसी प्रकार विजय होती रहेगी — सत्यमेव जयते।
वही ……..
न्यायालय का फैसला आने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने केदार घाट स्थित विद्या मठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिए
कांग्रेसजनों द्वारा न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे , महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा , प्रमोद वर्मा , किशन यादव ,प्रेमदीप तिवारी ,अवधेश पाठक आदि लोग आशीर्वाद प्राप्त किए ।











Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467