गोरखपुर।
26 फरवरी 2026 को जिला कारागार गोरखपुर में सनातन सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा प्रकल्प-09 के तहत राम-नाम लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनाथ बच्चों को राम-नाम लेखन पुस्तिकाएं वितरित की गईं।
कार्यक्रम में राम-नाम के महत्व को रेखांकित करते हुए सनातन सेवा आश्रम के संस्थापक अयानंद जी महाराज ने कहा कि राम-नाम जप, लेखन और संकीर्तन से व्यक्ति को मानसिक शांति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से राम-नाम जप व लेखन के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान मृगांक कुमार अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, उपजेलर अनुश्री महेन्द्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि राम-नाम लेखन से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को भोजन भी कराया गया। अंत में जेल अधीक्षक डॉ. केपी पाण्डेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जेलर नरेश कुमार, डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार जायसवाल, कृष्णा कुमारी, अमिता श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।









Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467