वाराणसी।
भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हरिश्चंद्र घाट पर पारंपरिक मसान होली की भव्य शुरुआत हो गई है। देश-विदेश से आए तमाम भक्तगण घाट पर एकत्र होकर श्रद्धा और आस्था के साथ मसान की होली खेल रहे हैं। श्मशान की इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर बाबा कीनाराम धाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में साधु-संतों और श्रद्धालुओं के साथ भूत-पिशाच की वेशभूषा धारण किए कलाकार भी शामिल हुए, जिन्होंने वातावरण को आध्यात्मिक और रहस्यमय बना दिया।

घाट परिसर में हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने रंग-गुलाल के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए इस अनोखी परंपरा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस दौरान कपाली बाबा ने महाश्मशान में विधिवत पूजा-अर्चना कर मसान होली की शुरुआत कराई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
हरिश्चंद्र घाट की यह परंपरा वाराणसी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाती है, जिसे देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते









Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467