सेवापुरी l
विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय देहलीविनायक के प्रतिभाशाली छात्र तन्मय ने एआई ‘सोच की उड़ान’ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय के ही छात्र आदित्य और अंकन का चयन भी द्वितीय स्तर के लिए हुआ था।
द्वितीय चरण में चयनित प्रतिभागियों को छह ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की विस्तृत जानकारी दी गई तथा विभिन्न प्रायोगिक कार्य सौंपे गए। देशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए तन्मय ने एआई की सहायता से “टाइम लैंग्वेज कन्वर्टर” नामक प्रोजेक्ट तैयार किया और जूरी के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन तृतीय स्तर के लिए किया गया।
तन्मय की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता वोडाफोन आइडिया और गुरुशाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।









Users Today : 4
Users This Year : 24732
Total Users : 37325
Views Today : 8
Total views : 73467