मीरजापुर माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय में माननीय राज्यपाल/कुलाधिपति का प्रथम आगमन गुरुवार, 26 फरवरी को पूर्वाह्न 10.55 पर देवरी कला मड़िहान में निर्माणाधीन माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर के प्रांगण में होगा l
निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:55 बजे आगमन होगा। 11:05 से 11:30 बजे तक विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगी। 11:30 से 11:35 बजे तक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
तत्पश्चात 11:35 से 11:40 बजे तक विश्वविद्यालय निर्माण में लगे श्रमिकों के बच्चों को महामहिम द्वारा उपहार वितरित किया जाएगा।
11:40 से 12:00 बजे तक विश्व विद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। अंत में 12:05 बजे कुलाधिपति प्रस्थान करेंगी।
कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने बताया कि राज्यपाल/कुलाधिपति के इस प्रथम आगमन से विश्वविद्यालय के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा महामहिम के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 2
Users This Year : 24720
Total Users : 37313
Views Today : 2
Total views : 73440