चन्दौली/धीना सकलडीहा–कमालपुर-अमड़ा मुख्य मार्ग से बैरी भठ्ठा–सिरकलपुर संपर्क मार्ग पर बनी पुलिया इन दिनों हादसे को दावत दे रही है। पुलिया पर रेलिंग न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोग आए दिन यहां वाहनों के फिसलने और असंतुलित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग से होकर स्कूली बच्चों, किसानों और आम लोगों का लगातार आवागमन होता है, लेकिन पुलिया पर सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। बरसात व धुंध के मौसम में खतरा और बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों में दहशत बनी रहती है।
ग्रामीण संदीप पाण्डेय, विकास पाण्डेय, आदित्य उपाध्याय, मनीष उपाध्याय, राहुल यादव, सोनू, दीपक सहित कई लोगों ने बताया कि पुलिया की रेलिंग न होने से कई बार वाहन फिसलने की नौबत आ चुकी है।
उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नई पुलिया निर्माण या मौजूदा पुलिया पर मजबूत रेलिंग लगाने की मांग की है और कहा की यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो यहां कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438