वाराणसी, 23 फरवरी 2026।
आगामी रंगभरी एकादशी पर्व को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने सोमवार को संपूर्ण यात्रा मार्ग, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर, आसपास के घाटों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, प्रवेश-निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कवरेज और आपातकालीन तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। इसके बाद पिनाक भवन में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक कर अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सघन चेकिंग
मंदिर परिसर की बाहरी, मध्य और आंतरिक परिधि में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया जाएगा। सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच अनिवार्य होगी। एंटी-सबोटाज टीम द्वारा प्रतिदिन परिसर की सघन जांच कर क्लियरेंस रिपोर्ट जारी की जाएगी। सादा वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में तैनात रहेंगे, जबकि ऊंची इमारतों व छतों पर निगरानी के लिए विशेष बल लगाया जाएगा।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438