दिनांक 20.02.2026 को थाना राजातालाब क्षेत्रान्तर्गत कैलापुल ग्राम के पास हुई सड़क दुर्घटना में थाना जंसा क्षेत्र के रैसीपुर निवासी महिला प्रियंका सिंह (उम्र लगभग 42 वर्ष) को ऑटो चालक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आराजीलाइन जक्खिनी लाया गया, जहाँ चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित किया गया। मृत्यु संबंधी मेमो प्राप्त होने पर राजातालाब पुलिस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर विधिक पंचायतनामा कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
पंचायतनामा कार्यवाही के दौरान मृतका के परिजन शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के लिए सहमत थे, किन्तु कुछ बाहरी व्यक्तियों तथा लगभग 100–150 अज्ञात लोगों द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप करते हुए हंगामा किया गया। उक्त व्यक्तियों द्वारा परिजनों को उकसाकर पुलिस की विधिक कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की गई तथा चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। स्थिति यह रही कि डॉक्टरों को अस्पताल से बाहर निकलने नहीं दिया गया तथा लगभग 5 घंटे तक शव को उठाने नहीं दिया गया,
जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हुआ और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इस दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई। पुलिस द्वारा लगातार समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु बाहरी व्यक्तियों द्वारा परिजनों को उकसाकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने का प्रयास किया जाता रहा।
पुलिस द्वारा आवश्यक नियंत्रणात्मक कार्रवाई एवं सतत समझाने के उपरांत दिनांक 21.02.2026 को पंचायतनामा कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उत्पात करने वाले तथा परिजनों को उकसाने वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि परिवार के किसी भी सदस्य का नाम अभियोग में सम्मिलित नहीं है।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633