लखनऊ
जिलाधिकारी विशाख जी ने शुक्रवार को मोहनलालगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए आरसीएमएस पोर्टल पर धारा 24 के वादों की समीक्षा की।
समीक्षा में दो वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों में तिथि न लगने पर नाराजगी जताई। कानूनगो की आख्या लंबित रखने वालों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों का अवलोकन कर दैनिक आधार पर सुनवाई सुनिश्चित करने को कहा। तहसीलदार न्यायिक न्यायालय में धारा 34 के मामलों की भी गहन समीक्षा की गई।

पुराने वादों में नियमित तारीख लगाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। दाखिल-खारिज से जुड़े दस्तावेजों की एसओपी जारी कर उप निबंधक कार्यालय में चस्पा करने को कहा।
नायब तहसीलदार न्यायालयों में लंबित पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। अभिलेखागार व समाधान दिवस कक्ष का निरीक्षण कर पुराने अभिलेखों की विडिंग के निर्देश दिए।
संग्रह अनुभाग में अमीनवार वसूली की समीक्षा कर दो अमीनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633