चन्दौली धानापुर विकास खंड के कुसुम्ही गांव में जल निकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने खुद ही समाधान निकाला है। जनप्रतिनिधियों से निराशा मिलने के बाद ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर नाली की खुदाई और मरम्मत कराई।
गांव में नाबदान के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गंदा पानी घरों में घुस रहा था और दुर्गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ था।
ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। हालांकि, उनकी मांगों पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी।
हर तरफ से निराश होने के बाद, ग्रामीणों ने स्वयं पहल की। उन्होंने आपस में चंदा इकट्ठा किया और एक जेसीबी मशीन मंगाकर नाली की सफाई और मरम्मत करवाई।
इस कार्य में साहब यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, रामाश्रय यादव, विनोद यादव, राम अवध यादव, सन्देश, नीरज यादव, जनार्दन यादव, शंकर यादव, कन्हैया यादव, हृदय नरायन यादव, सितर्जन बिंद, इदरीश अली, ओमप्रकाश शर्मा, लालमनी यादव, संदीप यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, उपेंद्र बिंद, शम्भूनाथ यादव सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई थी। जिला पंचायत द्वारा आधी-अधूरी नाली का निर्माण कराया गया था, जिसकी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसी कारण गंदा पानी लोगों के घरों के आसपास जमा होकर बजबजा रहा था।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633