चंन्दौली सैयदराजा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद मे शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के कुशल नेतृत्व मे गौ तस्करों व शराब तस्करी में
लिफ्त वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 17.09.2025 को उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर सैयदराजा से जमानिया गाजीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम लोकमनपुर के पास से एक टाटा मैजिक वाहन UP 65 PT 9711 से 02 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा मौके से 02 शातिर तस्करो को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 271/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि. का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 30
Users This Year : 24869
Total Users : 37462
Views Today : 63
Total views : 73695