मीरजापुर एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक चुनार में ट्रस्टी प्रो डॉ एस के सिंह की अध्यक्षता में ग्राम अमोई मड़िहान में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 156 मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. मनीष तिवारी, कायचिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. अंजलि गौतम, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश त्रिपाठी एवं फिजियो/रीहैब विशेषज्ञ डॉ. भानु प्रताप सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बीएमडी (हड्डी जांच), ऑक्सीजन लेवल, पल्स रेट, मोटापा व वजन जांच, हृदय जांच, मधुमेह, रक्तचाप, मुख एवं दंत रोग, नेत्र रोग तथा अन्य सामान्य बीमारियों की निःशुल्क परामर्श एवं जांच की।
एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एस.के. सिंह ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति उपचार से वंचित न रहे। शिविर में आए मरीजों को आगे के इलाज हेतु आवश्यक सलाह देते हुए एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में 24×7 बहुविशेषज्ञ सेवाएं हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति, हृदय रोग, क्रिटिकल केयर, ईएनटी, नेत्र रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, नेफ्रोलॉजी, लेप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन सरकारी दरों पर सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ उपलब्ध हैं।
शिविर का संयोजन एपेक्स के प्रबंधक नवीन सिंह एवं संचालन पीआरओ प्रवीन द्वारा किया गया, जिसमें कुशल नेत्र सर्जनों, मेडिकल ऑफिसर्स, आयुर्वेद, फार्मेसी, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 2
Users This Year : 24880
Total Users : 37473
Views Today : 2
Total views : 73709