मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर केक काट के धूमधाम धाम से उनका जन्मदिन मनाया गया। भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट,ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन एवं जे एन पी ए (जनेप प्राधिकरण) के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष देवश्री गुप्ता एवं ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष मधुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के विपिन पाठक रहे इसके साथ पदाधिकारी के अलावा विकास त्रिपाठी, सौरव, श्रीकांत पांडे, बृजेश पाठक, शैलेश गुप्ता, राजश्री श्रीवास्तव, अंजली सिंह, जितेंद्र तलरेजा ,दीपाली अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल ,संगीता मल्होत्रा, रीता बजाज आदि के साथ समस्त लाभार्थी उपस्थित रहे।








