चन्दौली चकिया श्री श्री महा संत बैजू बाबा शिक्षक संस्थान में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ छात्र-छात्राओं की भावनात्मक उपस्थिति ने माहौल को विशेष बना दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जीवन की महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जिसे मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर सफल बनाया जा सकता है।
उन्होंने सभी छात्रों से अच्छे अंक लाकर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने छात्रों के भीतर अनुशासन और देशभक्ति की भावना समाहित होने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह यादव ने की।
इस अवसर पर मोहम्मद असलम (भूतपूर्व सैनिक) श्याम सिंह यादव, वरिष्ठ अध्यापक रामसेवक सिंह यादव, प्रवक्ता सरोज सिंह यादव, दीनानाथ विश्वकर्मा, अंशु सिंह, प्रतिभा सिंह, दिलीप सिंह सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के उत्कृष्ट पठन-पाठन और सुदृढ़ अनुशासन की सराहना की। अभिषेक यादव, विकेश, बबलू पाल, आंचल यादव, ऋतु विश्वकर्मा, शिवानी यादव, वर्षा यादव, सुप्रिया और प्रेमलता चौहान सहित अनेक विद्यार्थियों ने भावुक शब्दों में अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल भविष्य की कामना के साथ समारोह का समापन किया गया। विद्यालय परिसर तालियों और शुभकामनाओं की गूंज से देर तक गुंजायमान रहा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 45
Users This Year : 24819
Total Users : 37412
Views Today : 82
Total views : 73611