जिलाधिकारी ने जिन दो भाइयों का जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया है,उनमें एक भरत लाल गोड़ कुशीनगर में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी है। दूसरा वाराणसी के माध्यमिक विद्यालय में अनुदेशक है। दोनों ने नौकरी के लिए गोड़ की जगह गोंड का एसटी प्रमाण पत्र लगाए।
राजातालाब तहसील के कोईली (लच्छिरामपुर) निवासी भरत लाल गोड़ के खिलाफ 2023 में गांव के ही सुशील कुमार तिवारी ने फर्जी प्रमाण लगाने की शिकायत की थी। आरोप था कि 2015 में भरत लाल गोड़ ने राजातालाब तहसील से फर्जी तरीके से गोंड का एसटी प्रमाण पत्र बनवाकर पढ़ाई और नौकरी में लगाया है
जबकि गोड़ जाति भड़भूजा हैं,जो ओबीसी वर्ग में आता हैं।डीएम की अध्यक्षता वाली जातिप्रमाण पत्र सत्यापन समिति को जांच में शिकायत सही मिली।समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529