मीरजापुर 13 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने नगर के सत्ती रोड स्थित प्राचीन वृद्धेश्वरनाथ मन्दिर पर पहुंचकर भगवान शिव को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कर जनपद व प्रदेश की सुख समृद्धि व स्वास्थ्य लाभ की कामना की। जलाभिषेक के दौरान अष्ट कौशल महन्थ डाॅ योगानन्द गिरी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को अनुष्ठान कराया गया। इस अवसर पर पुरोहित/पंडित नितिन अवस्थी के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कराया गया। मंत्रोच्चार के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि मनुष्य के मन के अन्दर बसे नकारात्मकता को दूर करने तथा मानसिक शान्ति, सुख समृद्धि स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का माध्यम है भगवान शिव जलाभिषेक। तत्पश्चात महन्थ योगा नन्द गिरी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक को अंग वस्त्रम व भगवान वृद्धेश्वरनाथ का चित्र भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल के अलावा सलिल पाण्डेय, राजेन्द्र तिवारी, संदर्भ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, गौरव उमर, विन्ध्यवासिनी उमर, दीपा उमर सहित अन्य अधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहें।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459