वाराणसी।
भेलुपुर थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी स्थित कीनाराम स्थल के सामने लेन नंबर 1 के गेट के पास एक 45 वर्षीय अधेड़ का मृतक अवस्था मे मिला। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवाया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया अधेड़ का शव मिला है। उसकी शिनाख़्त का प्रयास किया जा रहा है।







