चंदौली धानापुर
क्षेत्र के खड़ान गांव स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में एक जांच टीम पहुंची है। ग्रामीणों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद जगी है।
समाजसेवी प्रेम सिंह द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में लगातार लापरवाही का मुद्दा उठाए जाने के बाद आयुर्वेद विभाग सक्रिय हुआ। मंगलवार शाम को तीन सदस्यीय समिति ने चिकित्सालय का दौरा किया। समिति ने अस्पताल की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए।
जांच समिति में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुगलसराय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जगदीश सराय, चंदौली के डॉ. उज्जवल कांत शामिल थे। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह और जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय खड़ान में पूर्णकालिक चिकित्सक की तैनाती की मांग की। ग्रामीणों ने प्रतिदिन उपस्थित होकर मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की अपील की।
जांच समिति में उपस्थित डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि अस्पताल में एक चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। अस्पताल में सामने आ रही समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और शासन को पत्र लिखकर यहां की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा, जिससे लोगों को समुचित इलाज मिल सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458