चन्दौली दिनांक 10 फरवरी, 2026
विकास भवन सभागार में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय) में प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने की।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद में संचालित दोनों विद्यालयों, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय हेतिमपुर, चकिया और गोलाबाद, नौगढ़, में प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रवेश परीक्षा को सफलतापूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458