चन्दौली डीडीयू नगर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह के दिशा-निर्देशन में ब्लॉक की स्वास्थ्य टीम द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड बनाने को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दे रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), एएनएम, आशा संगिनी एवं आशा कार्यकर्ता शामिल हैं, जो ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ बताते हुए मौके पर ही आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड बना रही हैं। विभाग द्वारा इस कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रत्येक सीएचओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, ताकि पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ब्लॉक क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी स्वास्थ्य टीम से संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी कार्ड अवश्य बनवाएं।
योजना को सफल बनाने के लिए एआरओ, आशीष राय, सीएचओ गौरव मोहन, बृजभूषण, सबा, अंजली कुमारी, आशा, संगिनी, सुमन सिंह, उर्मिला यादव, सितारा व एनम इंदु, अनुराधा, सुषमा, आशा दीपमाला सहयोगी रहे स
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437