सैयदराजा (चंदौली) उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा बाजार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दक्षिणी लेन में शाम पांच बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
वहीं लोगों ने इसकी सूचना बिहार के दुर्गावती पुलिस व एनएचएआई पेट्रोलिंग को दी। मृतक दोनों व्यक्ति में एक की पहचान अरुन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह जिला चंदौली मझवार निवासी के रूप में व दूसरे की पहचान धर्मेंद्र कुमार 50 वर्ष चंदौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रूप में की गई ।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद अंन्त्य परीक्षण के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार शाम चंदौली के मझवार गांव का 42 वर्षीय अरुण सिंह उर्फ गुड्डू व 50 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार भगवानपुर गांव निवासी दोनों बाइक से मोहनिया से लौट रहे थे जैसे ही दोनों खजुरा के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो जाने के फल स्वरुप दोनों बाइक सवार डिवाइडर से जा टकराए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 27
Users This Year : 24716
Total Users : 37309
Views Today : 104
Total views : 73435