माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर में कुलपति प्रो० शोभा गौड़ की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं जैसे समय सारिणी, परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण आदि पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की शुरुआत दिनांक 21 जनवरी 2026 को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक की पुष्टि के साथ हुई । इसके पश्चात स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-26 एवं बीएड/बीपीएड/एमएड आदि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं हेतु प्रकाशित की जाने वाली समय-सारणी पर विचार किया गया।
परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश तय किए गए। परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन हेतु कंट्रोल रूम, मॉनिटरिंग कक्ष, हेल्प डेस्क तथा परीक्षा मीडिया सेल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529