मिर्जापुर दिनांक 6 फरवरी 2027 को भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला मिर्जापुर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्व कालिक सचिव श्रीमती पल्लवी सिंह को माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से आगामी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने के संबंध में एक पत्रक भी सौंपा गया। पत्रक के माध्यम से आम जनता को निःशुल्क विधिक सहायता, मानवाधिकारों की जानकारी तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर विधिक शिविर लगाए जाने का प्रस्ताव रखा गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने मानवाधिकार संरक्षण एवं विधिक जागरूकता को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीमती पल्लवी सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश विधिक सचिव सुरेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मनीष सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता एडवोकेट, जिला विधिक सचिव धनंजय कुमार सिंह एडवोकेट, जिला कार्यक्रम सचिव अजय अग्रवाल, मझवा ब्लॉक अध्यक्ष वेंकटेश कुमार राय एडवोकेट, सूर्य प्रकाश तिवारी एडवोकेट, किरण कुमारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट आनंद यादव









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529