राजातालाब
आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को मीजल्स रूबेला अभियान को सफल बनाने हेतु
ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक किया गया।
बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 16 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के बच्चों को एम. आर. वैक्सीन की डोज दी जाएगी।बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविकाएं क्षेत्रीय भ्रमण कर सत्रों का पर्यवेक्षण करेंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ए एन एम को सहयोग प्रदान करेंगी। बेसिक शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम को सहयोग प्रदान करेगा।सत्र के एक दिन पूर्व विद्यालयों में अभिभावक और माता-पिता की बैठक आयोजित की जाएगी।
शिक्षक अपने विद्यालय में नामांकित लक्षित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के दौरान 261 टीकाकरण सत्रों में 31399 बच्चों को आच्छादित किया जाएगा।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529