जनपद के काफी रसूखदार लोगों में शामिल शशांक मौर्य का पूरा परिवार इस गोरखधंधे में बहुत लंबे समय से शामिल था।
इस गिरफ्तारी की घटना को पुस्ट करते हुए क्षेत्राधिकार नगर गोल्डी गुप्ता ने देर शाम को मीडिया को बताया कि जिले के सरायख्वाजा थाना अंतर्गत पदुमपुर ग्राम निवासी इस अभियुक्त की गिरफ्तारी कोडिंग कफ सिरप की तस्करी करने के मामले में की गई है।
डिप्टी एसपी गोल्डी गुप्ता ने साफ तौर पर कहा कि गिरफ्तार इस अभियुक्त के साथ अन्य सभी चिन्हित अपराधियों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई उनकी संपत्ति को भी बहुत जल्द जप्त किया जाएगा।
पुलिस का मानना है कि शशांक मौर्य उर्फ लालू समेत कई अपराधी नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश से विदेश भागने की फिराक में थे।
शहर के मानिक चौक में गिरफ्तार अपराधी की मिलन सुपर फार्मा के नाम से ड्रग लाइसेंस की दुकान है लेकिन उस फर्म की आड़ में यह बांग्लादेश, रांची और झारखंड समेत कई प्रांतों में कफ सिरप को नशे के रूप में तस्करी कर करोड़ों कमाया है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529