राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर पूरामुकुंद गांव के पास शुक्रवार भोर करीब तीन बजे इनोवा कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, जौनपुर की ओर से जा रहा ट्रैक्टर सुल्तानपुर की दिशा में बढ़ रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही इनोवा से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में ट्रैक्टर सवार सक्षम गौतम (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अमरजीत (39), मधुबन (60), नन्हे (32), मनीष (28) और कृपाल (14) निवासी फत्तूपुर, बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इनोवा में सवार मनीष यादव (18), आशुतोष तिवारी (22) और रहमत (25) को भी गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529