चंदौली
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर इलिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में इलिया पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामिया व गोवंश तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को इलिया थाना पुलिस ने बनरसिया माइनर के पास से अभियुक्त छोटू उर्फ धर्मेन्द्र यादव (24 वर्ष) पुत्र राम बहादुर यादव, निवासी ग्राम रसार, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज को दबोचा। अभियुक्त थाना इलिया के मु.अ.सं. 75/2025 व 83/2025 सहित कई मामलों में वांछित था।
अभियुक्त पर गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, BNS की विभिन्न धाराओं के अलावा यूपी गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर आपराधिक मामलों का लंबा इतिहास दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—
उ0नि0 अरुण प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष, इलिया
उ0नि0 गिरीश बल्लभ शुक्ल, चौकी प्रभारी कस्बा, इलिया
हे0का0 हरि किशुन प्रजापति
हे0का0 कल्लन यादव
का0 आलोक सिंह
का0 दुर्गविजय वर्मा
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है और कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529