चन्दौली- मुगलसराय
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर GTR ब्रीज के पास मानसरोवर पोखरे के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
अभियुक्त मानसरोवर पोखरे से पुलिस टीम को देख कर भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान ओम प्रकाश चौहान पुत्र स्व0 संतोषी चौहान निवासी मवई खुर्द थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र 37 वर्ष के रुप में हुई।
पूछताछ के दैरान अभियुक्त द्वारा भागने के सम्बन्ध में बताया कि हमारे पास मादक पदार्थ हेरोईन है इसलिए पकडे जाने के डर से भाग रहा था। उपरोक्त व्यक्ति के कब्जें से 35 ग्राम अवैध हिरोईन बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति से बरामद हिरोइन के सम्बन्ध मे बताया कि एक व्यक्ति जो ट्रेन से आता है जिससे मेरी जान पहचान नही है वह आता है और मुझे 50 से 80 ग्राम एक बार में देकर जाता है और मैं उसे स्टेशन के आस पास घूम-घूम कर पुडिया बनाकर बेचता हूँ जिससे मुझे कुछ लाभ हो जाता है।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529