वाराणसी
सिगरा क्षेत्र में पार्किंग की किल्लत जल्द खत्म होगी। नगर निगम पशु चिकित्सालय की ढाई एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक कमर्शियल हब विकसित करने जा रहा है, जहां एक ही छत के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग, बाजार और होटल की सुविधा मिलेगी। इन दो बड़ी परियोजनाओं के लिए नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
सिगरा स्टेडियम के पास 40.52 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-6 भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 74.52 करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड पार्किंग, मार्केट कॉम्प्लेक्स और होटल का काम जल्द शुरू होने की संभावना है। 2600 वर्ग मीटर में प्रस्तावित इमारत में अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां 56 कारें और 22 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इससे नगर निगम को लगभग 65 लाख रुपये मासिक आय होने का अनुमान है।
इसके अलावा कबीरचौरा रोड स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में 34 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस-2 कमर्शियल भवन बनाया जाएगा। इस परियोजना के लिए पहले ही 25 करोड़ रुपये का बॉन्ड जारी किया जा चुका है। परियोजनाओं के पूरा होने से यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधरेगी, साथ ही नगर निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529