नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 में देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े फैसलों की घोषणा की गई है। सरकार ने बजट में 20 नए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) विकसित करने और 7 हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख औद्योगिक, धार्मिक और शहरी केंद्रों के बीच संपर्क को तेज और सुगम बनाना है।
प्रस्तावित हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर*बजट के अनुसार जिन सात*हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर पर काम किया जाएगा, वे इस प्रकार हैं—
वाराणसी – सिलीगुड़ी
मुंबई – पुणे
चेन्नई – बेंगलुरु
हैदराबाद – बेंगलुरु
पुणे – हैदराबाद
दिल्ली – वाराणसी
हैदराबाद – चेन्नई
सरकार का कहना है कि इन कॉरिडोरों के निर्माण से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, व्यापार और उद्योग को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बजट में प्रस्तावित नए राष्ट्रीय राजमार्गों और हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क को देश की लॉजिस्टिक्स क्षमता बढ़ाने और आर्थिक विकास की रफ्तार









Users Today : 1
Users This Year : 24775
Total Users : 37368
Views Today : 1
Total views : 73530