अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने आज यू जी सी 2026 डिस्क्रिमिनेशन रूल्स के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहनीय कदम बताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए यू जी सी के नए नियम पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए उन्नीस मार्च की तारीख तय की है। सी जे आई ने कहा कि इसकी भाषा अस्पष्ट है और इनका दुरुपयोग हो सकता है। आजादी के पचहत्तर साल बाद भी हम समाज को जातियों से मुक्त नहीं कर सके हैं।
अब क्या इस नए कानून से हम और पीछे की ओर जा रहे हैं। हम चाहते है कि कुछ कानूनविदों की कमेटी इस पर विचार करे।पांडेय जी ने कहा कि यह काम सरकार को करना चाहिए था,सोच समझकर बिल को पारित करना चाहिए था अब वो काम माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने किया ।यह सवर्ण समाज और हिंदू एकता का जीत है। सरकार इसको अच्छे से समझकर फैसला ले यही शुभकामना है।









Users Today : 5
Users This Year : 24779
Total Users : 37372
Views Today : 5
Total views : 73534