1857 क्रांति के अमर शहीद आदिवासी क्रांतिवीर नीलांबर खरवार-पीतांबर खरवार, गोंडवाना के राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह जी के 169 वें शहादत बलिदान दिवस 18 सितम्बर 2025 को बलिया कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील धरना स्थल पर विराट प्रदर्शन किया जाएगा! जुलूस क्रांति मैदान टाऊन हॉल बापू भवन 11 बजे से प्रारंभ होकर चौक शहीद पार्क होते हुए बलिया कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर पहुंचेगा
जहां जनसभा का आयोजन कर आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण/हितों से संबंधित मांग पत्र ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा.प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री जी को प्रेषित किया जाएगा! इस आशय की जानकारी ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने दी है!
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







