चंदौली/ चकिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चतुर्थ आयाम युवाओं का सम्मेलन चकिया में दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि देश के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा, संस्कार और समर्पण के भाव के साथ समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करें।
डॉ. वर्मा ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने एक ऐसे अखंड और सशक्त भारत की परिकल्पना की थी, जहां समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव, छुआछूत और असमानता न हो। संघ पिछले सौ वर्षों से सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर निरंतर कार्य कर रहा है।
उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. वर्मा ने कहा कि आज के युवाओं को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहकर सामाजिक दायित्वों को भी समझना होगा। दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबंधक रिंकू सोनकर ने अतिथिगण का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की भव्य आरती के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक कांता सिंह ने की । जिला कार्यवाह जयप्रकाश की गरिमामय उपस्थिति रही ।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह मदन, डॉ. अरविंद तिवारी, डॉ. अमित, विवेक सिंह, रिंकू सोनकर , रामदुलारे गोंड सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार द्विवेदी ने किया।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629