इलिया/चंदौली
गो-तस्करी से जुड़े एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद चंदौली पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सैयदराजा थाना क्षेत्र की धरौली चौकी में तैनात दीवान संजय सिंह का नाम गो-तस्करी से जुड़े संदिग्ध लेनदेन और तस्करों को सेफ रुट देने के मामले में सामने आया।
एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए और जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को सौंपी गई। जांच के दौरान संजय सिंह की भूमिका की गहन पड़ताल की गई, जिसमें उन्हें प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कड़ा फैसला लेते हुए दीवान संजय सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। एसपी ने कहा कि वर्दी की आड़ में गैरकानूनी धंधे में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित चौकी और थाना प्रभारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी क्षेत्र में गो-तस्करी या अन्य अवैध कारोबार पुलिस की मिलीभगत से होता पाया गया, तो केवल मातहत ही नहीं बल्कि संबंधित प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
एसपी की इस सख्ती के बाद सैयदराजा और आसपास के थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिसकर्मियों के बीच अनुशासन को लेकर दबाव साफ नजर आ रहा है।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629