मीरजापुर
आवेदक रिंकू सेठ पुत्र होरीलाल सेठ निवासी पुतरिहा थाना पड़री, जनपद मीरजापुर द्वारा मोबाइल पर ओटीपी भेजकर एक लिंक के माध्यम् से HDFC बैंक के खाते से दिनांक 30.11.25 को कुल 15 लाख रुपया अवैध रुप से ऑनलाईन ट्रान्जेक्शन कर लेने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी । सूचना पर साइबर क्राइम थाना पर मु0अ0सं0 34/25 धारा 66 डी IT. Act. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम मीरजापुर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान ट्राँसफर की गई धनराशि का 4,84,997/- रु0 वापस कराए गये ।
पैसे वापस मिलने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना कछवा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया तथा आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव







