चंदौली,सकलडीहा
व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के पिता, सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामलाल वर्मा के निधन पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक प्रभुनारायण यादव सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी सहित सैकड़ों व्यापारियों और शुभचिंतकों ने भारी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की,
इस दौरान शुभचिंतकों का तांता लगा रहा. श्यामलाल वर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटे संतोष सेठ, कृष्णा सेठ, दो बहुएं और भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं
सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के पिता श्यामलाल वर्मा (70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक) का बीते 03 जनवरी को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था. उनके निधन के बाद शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई जिसमें व्यापारियों सहित शुभचिंतकों की कतार लग गई. सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459