वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के युवाओं और छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल होने जा रही है। चोलापुर के नियारडीह स्थित पुरेघुरशाह में ‘पारसनाथ सिंह ज्ञान ज्योति लाइब्रेरी’ का भव्य शुभारंभ आगामी 18 जनवरी 2026, रविवार को होने जा रहा है।
इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (MLC) माननीय श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह) होंगे। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 10:00 बजे से सुनिश्चित किया गया है।
सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विकास पर जोर
आयोजक अजय सिंह और संजीव सिंह ने बताया कि इस लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के मेधावी छात्रों को एक शांत और संसाधन युक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी सुगमता से कर सकें।
इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान (उधोरामपुर) जयप्रकाश सिंह पूर्व ग्राम प्रधान पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी चोलापुर अनिल चौबे समेत क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजनों और शिक्षा प्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने और युवाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।











Users Today : 10
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today : 21
Total views : 73459