चंदौली चकिया
तहसील क्षेत्र के मूसाखांड में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाराज की कोठी पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रतिनिधि ई. अश्वनी सोनकर ने फीता काटकर किया। यह प्रतियोगिता 14 जनवरी को शुरू हुई।
प्रतियोगिता के पहले दिन 16 क्षेत्रीय टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन मैच मूसाखांड और मलहर के बीच खेला गया, जिसमें मूसाखांड की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य प्रमुख टीमों में मवैया, ताला, वनभीषमपुर, मधुपुर, भलुईयादाई, शहाबगंज, चकिया, केराडीह, पितपुर और अमरसीपुर शामिल थीं।
मुख्य अतिथि ई. अश्वनी सोनकर ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने युवाओं को प्रतिदिन खेलकूद और व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित किया। समस्त अतिथियों का खिलाड़ियों द्वारा खेल मैदान में जोर दार स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रवीण यादव, रमेश यादव, रमेश मौर्य, रिंकू सोनकर, संतोष यादव, विमलेश, संजय यादव, बलीराम प्रसाद कुरील, जसवंत वन दरोगा, शंकर दादा, राजित, विवेक यादव, सुजीत यादव , संदीप यादव , रामशीष , गोपाल यादव , पुष्कर यादव , राम केवल और पत्रकार देवा मौर्य, पत्रकार अरुण कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित दर्शकों में खेल के दिखा उत्साह खूब बजाई तालिया खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता का संचालन संतोष यादव, गिरजा यादव, अभय सिंह और श्प्रकाश यादव ने सामूहिक रूप से किया









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529