राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जंसा बाजार में मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष जंसा बाजार शुभम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने क्षेत्र से आए हुए गरीब असहाय जरूरतमंदों को ठंड से राहत पाने हेतु कंबल वितरण किया। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने उद्योग व्यापार मंडल के इस नेक पहल की सराहना किया और आगामी त्योहार को आपस में मिलजुल कर भाईचारा के साथ मनाने हेतु अपील किया।
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के हित में सदैव तत्पर रहता है।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्वागत उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह व धन्यवाद ज्ञापन विनोद कुमार मौर्य ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सविता सिंह, अजय कुमार सिंह प्रमोद अग्रहरी आरती देवी थाना प्रभारी अनिल शर्मा,शनी सहित उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।









Users Today : 0
Users This Year : 24774
Total Users : 37367
Views Today :
Total views : 73529