बांदा
सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या 3033/तीस-3-2025 दिनांक 31.12.2025 द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने के निर्देश के क्रम में दिनांक 08.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिवस के०डी० सिंह, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) झाँसी के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के मवई टोल प्लाजा पर छुट्टा घूम रहे पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर अध्यक्ष, जिला पंचायत बाँदा के तरफ से उपलब्ध करायी गयी कैटल कैचर वाहन सम्बद्ध की गयी तथा कैटल कैटर वाहन की चाभी टोल प्लाजा प्रबंधक को प्रदान की गयी साथ ही कोहरे के दृष्टिगत हो रही दुर्घटनाओं से बचाव के सम्बन्ध में समस्त टोल कर्मियों को अवगत कराते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी।

उक्त के अतिरिक्त शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए 60 बिना हेलमेट, 15 बिना सीटबेल्ट, 18 रांग साइड ड्राइविंग, 10 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने एवं अन्य अभियोगों में 25 चालान किये गये।

उक्त कार्यक्रम में सौरभ कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, उदयवीर सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्याम लाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, वीरेन्द्र नाथ राजभर, यात्री मालकर अधिकारी, सुनील चौधरी, प्रबंधक मवई टोल प्लाजा, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी जयराम सिंह, जय सिंह, मीडिया कर्मी, टोल कर्मी एवं प्रवर्तन स्टॉफ के लोग उपस्थित रहे।







