जौनपुर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए एक युवक की रील तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में युवक अवैध पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि युवक का नाम रुपेश गिरी पुत्र गुलाब गिरी है, जो थाना जलालपुर क्षेत्र के सादीपुर गांव का निवासी है। आरोप है कि युवक पिस्टल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है और क्षेत्र में खौफ फैलाने की कोशिश करता है।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।









Users Today : 21
Users This Year : 24749
Total Users : 37342
Views Today : 39
Total views : 73498