सकलडीहा
राजवाहा सिल्ट सफाई में बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।यहा ठेकेदार ने चार किलोमीटर तक सफाई ही नही कराई।इससे टेल के किसान परेशान है।भारतीय किसान यूनियन ने छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आपको बता दे कि सकलडीहा राजवाहा की 17 किलोमीटर सफाई के लिए शासन की ओर से प्रति किलोमीटर 50 हजार रुपये की दर से 8.5 लाख रुपये मंजूर हुआ था।जिसका विभाग की ओर से टेंडर हुआ । ठेकेदार की ओर से पोकलेन से सिल्ट सफाई भी शुरू कराई गई।
लेकिन यह कार्य 13 किलोमीटर ही किया गया।फुल्ली गांव तक ही सिल्ट सफाई की गई।जबकि आगे ओनावल,खोर और टेल तक छोड़ दिया गया।आगे राजवाहा में घास-फूस और झाड़-झंखाड़ लगा हुआ है।राजवाहा पूरी तरह से पटकर नाली में तब्दील है। भारतीय किसान यूनियन के मणीदेव चतुर्वेदी ने कहा अगर जल्द छूटे हुए राजवाहा की सफाई नही हुई तो किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करेगा।इस मौके पर यूनियन के श्रवण कुशवाहा,अलाउद्दीन सहित अन्य रहे।इस संबंध में एसडीओ अनुराग सिंह का कहना है कि ठेकेदार को बोला गया है जल्द छूटे हुए राजवाहा कि सफाई कराई जाएगी।











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 15
Total views : 73453