वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश के अनुक्रम में मादक पदाथों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जिगनाबारी कोट चौराहा के पास से एक बोलेरो तथा एक टैम्पो सवार 4 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा गया, जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता राहुल सिंह पुत्र जयमंगल सिंह निवासी ग्राम माड़ौ थाना बैकुण्ठपुर जनपद रीवा मध्य प्रदेश, धीरज सिंह पुत्र अतिबल सिंह निवासी ग्राम आसमानपट्टी गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर एवं प्रतीक सिंह पुत्र चन्द्रशेखऱ सिंह निवासी भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर, भोला तिवारी पुत्र कुंजबिहारी तिवारी निवासी भिलगौर थाना जिगना जनपद मीरजापुर बताया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह व धीरज सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे दोनो कोरबा छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति से गांजा खरीद कर ले आते है और जिगना निवासी एक व्यक्ति को बेच देते है। पुलिस टीमों द्वारा मौके से बरामद वाहन बोलेरो व टेम्पो की तलाशी ली गई तो बोरियों में भरकर रखा कुल 50.780 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-390/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को मा०न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्याः CG13C0364 व टेम्पो वाहन संख्याः UP63BT3364 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक संजय सिंह, थानाध्यक्ष जिगना, मीरजापुर मय टीम, निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, मीरजापुर मय टीम रहे।











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 16
Total views : 73454