दिनांक 28.12.2025 दिन रविवार सुबह 11:00 बजे शास्त्री घाट पर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह ‘पिंकू’ के नेतृत्व में टिफिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह ‘पिंकू’ एवं मन क़ी बात के संयोजक सुनील सिंह राजपूत के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर योगेश सिंह पिंकू ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग से सीधे संवाद करते हैं। उन्होंने किसानों से आत्मनिर्भर बनने, प्राकृतिक खेती अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ मे पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से देश को सकारात्मक दिशा मिलती है।
उन्होंने कहा कि आज के संबोधन में किसानों, युवाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली है। प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विचार न केवल मार्गदर्शक हैं, बल्कि जनभागीदारी को भी मजबूत करते हैं। मन की बात के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में आम नागरिक की भूमिका और अधिक सशक्त होती है।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित एवं किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्य़क्ष योगेश सिंह पिंकू, महामंत्री राहुल गुप्ता, जय विश्वकर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष , अजय प्रताप सिंह महानगर उपाध्यक्ष , सुनील श्रीवास्तव महानगर मंत्री, सुनील सिंह राजपूत भाज़यूमों संयोजक,. पंकज बारी, कार्यसमिति सद्स्य ललित सिंह, मंजय पल गणेश, विनोद गुप्ता , पवन सिंह, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, लवकुश ,मंडल अध्य़क्ष रामनगर देवेंद्र सिंह ,उदय श्रीवास्तव ,करण विश्वकर्मा ,राहुल ,जुगनू भारती, शिवम तिवारी ,गणेश कुमार, हरिकेश बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह पटेल आदि सद्स्य उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत









Users Today : 29
Users This Year : 24757
Total Users : 37350
Views Today : 49
Total views : 73508