नई दिल्ली।कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी शामिल हुए। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद राहुल गांधी ने बताया कि CWC की चर्चा का मुख्य केंद्र मोदी सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) के माध्यम से दिए जाने वाले रोज़गार के अधिकार पर किए जा रहे हमले, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, कथित वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने के प्रयास, तथा संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी चुनावों की तैयारी रहा।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में गरीबों, लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट है और इस दिशा में निर्णायक संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष तेज करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी।
रिपोर्ट जगदीश शुक्ला









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536