वाराणसी जिले के आठ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 दिसंबर 2025 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
यूएसकेएआई कराटे अकादमी की ओर से सिहान विकास सोनकर को उत्तर प्रदेश टीम का कोच तथा सेंसई विशेष पांडे को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता में वाराणसी से आराध्या सिंह, शिवांश सिंह, गौरव गौतम, गरिमा मिश्रा, पवन, आरुषि यादव, साहस और आयुष पटेल उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम के दिल्ली रवाना होने से पूर्व इंडिया चेयरमैन शरद कुमार वर्मा सहित सी.एल. यादव, मोनिका कुमारी गौतम, विशाल पटेल, तरुण मिश्रा, आदित्य पटेल, विशाल सोनकर, शुभम गुप्ता एवं यूएसकेएआई के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और सफलता की कामना की।










Users Today : 13
Users This Year : 24787
Total Users : 37380
Views Today : 41
Total views : 73570